गांधी नगर में दिनदहाड़े लूट मामले में एक गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली, कासं। गांधी नगर थाना पुलिस ने 16.50 लाख रुपये की लूट के मामले में 22 वर्षीय अल्फैद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.50 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल स्कूटर और लूट की रकम से खरीदी गई स्पोर्ट्स बाइक बरामद हुई। 10 जुलाई को एसडी एंटरप्राइज के कलेक्शन एग्जीक्यूटिव से ऑफिस के बाहर हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग लूटा गया था। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास पकड़ा गया। पूछताछ में मास्टरमाइंड आशु और साथी कृष्णा के नाम सामने आए। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.