रांची, अगस्त 17 -- रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। सीसी एंड पीआर प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक पीके झा, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान को मजबूत करता है। 9 से 17 अगस्त तक चले अभियान का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...