गांधी नगर पानी की टंकी का ज्वाइंटर टूटा, पानी संकट
कानपुर, मई 18 -- चमनगंज, प्रेम नगर, पेशकार रोड, हाजी संपट चौराहा, घोसियाना समेत करीब 30 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गांधी नगर में जलकल की पानी की टंकी का ज्वाइंटर टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से इलाकाई लोगों ने जलकल के खिलाफ प्रदर्शन किया। रईस अहमद ने बताया कि पानी की आपूर्ति न होने से पब्लिक सबमिर्सबल पंप के भरोसे हैं। क्षेत्रीय निवासियों के मुताबिक कहाकि क्षेत्रीय पार्षद भी उम्र के उस पड़ाव में है कि काम कराने में सक्रिय नहीं हैं। अगर पानी की समस्या का समाधान न हुआ तो जलकल के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद फारूक, राजू मकसूद, कलाम खान, मोहम्मद दानिश, फारूख टेलर, चंदा पान वाले, इस्लाम खान, रईस अमहद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.