उन्नाव, अप्रैल 16 -- उन्नाव। शहर के प्रमुख गांधी तिराहे के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का बुधवार दोपहर लोकार्पण किया गया। सांसद साक्षी महाराज एवं डीएम गौरांग राठी ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर करोड़ों रुपये की लागत से विकसित तिराहे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तिराहे पर कराए गए विभिन्न विकास कार्यों, आकर्षक कलाकृतियों और जनसुविधाओं की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। इस परियोजना के तहत प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है। साथ ही तिराहे को आधुनिक और आकर्षक रूप देने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित होगा पीली कोठी चौराहा इस मौके प...