गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूर्णिया कॉलेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राजेश यादव ने कहा कि गांधी जी के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन का स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष करण यादव, सचिव अभिषेक आनन्द, सुमित यादव, नितेश गुप्ता, ललन यादव, रवि झा, संगम यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर सामाजिक सरोकार का संदेश : स्वच्छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.