पटना, जनवरी 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू टावर बहुत अच्छा बना है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों को समर्पित एक आधुनिक स्मारक है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस संग्रहालय में आकर महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका तथा सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को और अच्छे ढंग से जानते-समझते हैं। इसके पहले सीएम ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में डाक विभाग के सहयोग से महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर बापू टावर पर आधारित विशेष आवरण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 को बापू टावर का उद्घाटन किया था। मौके पर सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.