जमशेदपुर, अगस्त 11 -- महात्मा गांधी के जमशेदपुर आगमन के 101 वर्ष पूरे होने पर रविवार को माइकल जॉन सभागार में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और सद्भाव के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। बांग्ला की प्रख्यात लेखिका जोया मित्रा ने कहा कि गांधी ने अहिंसा और नैतिकता की ताकत से आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। आज के दौर में युवाओं को गांधी के रास्ते पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सवाल करने की जरूरत है। उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ के बजाय युवाओं को नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि सत्ता का मुकाबला सत्य और साहस से किया जा सकता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदू-मुस्लिम एकता और गांधी की भूमिका को याद किया। गांधीवादी समाज...