गांधी जी की सीख और शास्त्री जी का नारा करता है प्रेरित: कुलपति
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि गांधीजी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग से विश्व को परिवर्तन की दिशा दिखाई, वहीं शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. शमा सोनाली व डॉ. जीसी बास्के ने भी विचार व्यक्त किए। कुलपति ने हाल ही में आयोजित निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महात्मा गांधी और पूर्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन मौके पर डॉ शमा सोनाली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ राजेश सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.