बांका, अक्टूबर 3 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पंजवारा गांधी मैदान परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गांधी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार,मुखिया भोला पासवान,पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, विकास मित्र कैलाश दास, स्वच्छता पर्यवेक्षक दिलिप पासवान आदि अन्य लोगों ने प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर कर उन्हें याद किया। इस मौके पर एसएचओ ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को हम अपने जीवन में उतारकर उन्हीं के बताए मार्गों पर हमें चलने का संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Banka News: गांधी जयंती पर बौंसी गांधी चौक में बापू की प...