गांधी जयंती से खादी उत्पादों पर 20 फीसदी तक छूट शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नोट: फोटो भी है --- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।गांधी जयंती पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने देशभर में विशेष छूट अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन और ग्राम शिल्पा एंपोरियम में खरीदारी कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खादी उत्पादों की खरीदारी के दौरान यूपीआई से डिजिटल भुगतान भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खादी उत्पाद खरीदे। मनोज गोयल ने कहा कि 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' और 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को जन-जन और जेन-जी तक पहुंचाने के लिए आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.