गांधी जयंती पर होमगार्ड्स ने किया रक्तदान
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय बिजनौर में आयोजित महा रक्तदान शिविर में भी जिला कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना ने प्रतिभाग किया। उन्होंने एक दर्जन से अधिक होमगार्ड जवानों के साथ स्वयं भी रक्तदान किया। शुक्रवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स वेदपाल सिंह चपराना ने जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर सुबह ध्वजारोहण किया। होमगार्डस जवानों और स्टाफ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कंपनी नहटौर के मृत होमगार्ड जवान 1497 ध्यान सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कार्यक्रमों में जिला कमांडेंट के सहायक, वैतनिक एवं अवैतनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद रहे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.