गांधी जयंती पर होगी वॉक रेस प्रतियोगिता
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- अम्बेडकरनगर। जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को बालक वर्ग की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी की पैदल चाल यानि वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता प्रात: सात बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को जिला खेल कार्यालय में दो अक्तूबर को प्रात: 6:30 तक निशुल्क नामांकन कराना होगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बॉक्सिंग-हॉकी के जिला टीम के लिए बालिका-बालिका का चयन आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.