गांधी जयंती पर होगा पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन
इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- इटावा। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से प्रतियोगिता होगी। इसमें ओपन पुरुष वर्ग में 5 किमी, ओपन महिला वर्ग में 3 किमी और 12 वर्ष से कम आयु के बालकों के लिए 2 किमी पैदल चाल होगी। इच्छुक खिलाड़ी निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर जिले में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेल प्रतियोगिता आज से, 2800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.