गांधी जयंती पर स्कूलों में किशोरों को कानून की जानकारी दी जाएगी
शामली, सितम्बर 25 -- शामली। गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को जिले के विद्यालयों में किशोर-किशोरियों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैराना के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अक्षयदीप यादव ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ. मुस्फकीन, बेसिक बीएसए संतोष कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य यशपाल पंवार, माध्यमिक शिक्षा विभाग से कविता, बाल विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.