गांधी जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बरेली, अक्टूबर 2 -- शेरगढ़ संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर प्रिया पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही उनमें प्रतियोगी भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में नैन्सी गंगवार ने प्रथम, अवंतिका ने द्वितीय तथा जयशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव देवल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Etah News: राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.