औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- गोह, संवाद सूत्र। गांधी जयंती पर गोह प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय मिडिल स्कूल डंडवां में प्रधानाध्यापक बृजमोहन राम, राजकीय मिडिल स्कूल बेला उपहारा में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, मिडिल स्कूल मलहद में सतीश पांडेय, राजकीय कन्या मिडिल स्कूल गोह में प्रधानाध्यापक अभय कुमार और राजकीय मिडिल स्कूल कैथी बेनी में प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, सादगी और देश की आजादी में उनके योगदान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा का संदेश यह भी पढ़ें- ज्ञान सरिता में हुई प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Loh...