शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुक्ति धाम कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को फल और एमसीआर जूते-चप्पल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुष्ठ रोगियों द्वारा अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत करने से हुआ। सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अथर जमील और जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों ने आश्रम परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल एवं विशेष एमसीआर जूते-चप्पल वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Pakur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा ही सच्ची मानवता ह...