गांधी जयंती पर लगी जेल अदालत में 11 बंदी रिहा
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची। डालसा के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लंबित वादों के निष्पादन हेतु 21 बंदियों के आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इनमें से 11 बंदियों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान सीजेएम एसबी शर्मा व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। शिविर में बंदियों की चिकित्सीय जांच भी की गई। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा दुमका में जेल अदालत यह भी पढ़ें- Garhwa News: जेल अदालत में दो बंदियों की रिहाई, कैदियों को बताए कानूनी अधिकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.