गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
चाईबासा, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर के बोड़ादोरो में डायमंड बुलेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया सोमनाथ कोया और सेलाई मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबला रोनी ब्रदर्स और जय हो बाघमारा के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए 'जय हो बाघमारा' की टीम ने जीत दर्ज की।मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.