गांधी जयंती पर प्रभात फेरी, बच्चों को बताए विधिक अधिकार
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- सहारनपुर। गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, विधिक परिणामों, बाल संरक्षण और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत दीवानी कचहरी परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें केसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज और बीएचएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेंद्र सिंह, अपर जिला जज मौ. अहमद खान, अपर जिला जज विकास गुप्ता और सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दीवानी कचहरी स्थित गांधी वाटिका में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: जयंती पर निकाली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.