साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- राजमहल। गांधी जयंती पर गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एसडीओ सदानंद महतो, नगर प्रशासक आदि नपं पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को नमन किया। मॉडल कॉलेज में महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जय जवान जय किसान के नारे के प्रणेता लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मौके पर स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतिम दिन से जोड़ते हुए प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कॉलेज परिसर में दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ सिंह ने कहा कि देश महात्मा गांधी का सदैव ऋणी रहेगा। गांधी ने स्वदेशी, सत्य और स्वच्छता का जो संदेश दिया, वही हमारे जीवन को सार्थक और राष्ट्र को मजबूत बनाने का मार्ग ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.