गांधी जयंती पर पूर्व सैनिक ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
देवरिया, अक्टूबर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। भूमि विवाद के मामले का निस्तारण नहीं होने से परेशान एक पूर्व सैनिक ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर देवरिया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया जिससे हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक को पकड़ कर आत्मदाह करने से रोका। सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने पूर्व सैनिक को समझा कर जिलाधिकारी के पास ले गए।शिकायत का निस्तारण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पूर्व सैनिक की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम भाटपाररानी को फोन कर समस्या का तत्काल निस्तारण करने को कहा। इसके बाद पूर्व सैनिक को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेज दिया गया। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार के रहने वाले सत्येंद्र कुमार शाही सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनका आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि पर भू-माफिया व अन्य लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.