सीतापुर, अक्टूबर 2 -- सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसी अवसर पर भारत सरकार की ओर से नौ पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें प्लाटून कमांडर श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, शिवमूर्ति यादव, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह, अशोक यादव, इन्द्र बहादुर सिंह, वाल्मीकि यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व आरक्षी आर्मोरर अलय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह व रवीन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर 14 पुलिसकर्मी सेवा पदक से सम्मानित यह भी पढ़ें- Balrampur News: महात्मा गांधी...