भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर कारावास की सजा भुगत रहे एवं अच्छे आचरण वाले बंदियों को बिहार सरकार द्वारा कारामुक्त किए जाने की योजना कार्यान्वित की गई। शुक्रवार को भागलपुर स्थित दोनों सेंट्रल जेल से छह बंदियों को रिहा किया गया। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में बंद जिन बंदियों को कारामुक्त किया गया उनमें पंकज गुप्ता, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राम इकबाल सिंह एवं दिनेश ताती शामिल हैं। उनके अलावा विशेष केंद्रीय कारा में बंद अच्छे आचरण वाले दो बंदियों को कारामुक्त किया गया। उस जेल से कारामुक्त हुए बंदियों में मो सलाउद्दीन और धनुषधारी यादव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा से मुक्त किए गए तीन बुजुर्ग कैदी कारामुक्त बंदियों के समाज की मुख्यधारा में फिर से शामिल होने पर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य को ल...