आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उन्होंने कलक्ट्रेट के गांधी हाल में गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। इसके बाद डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया। जय जवान जय किसान के महामंत्र से देश के शौर्य और श्रम को एकाकार करने वाले युग पुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला। डीएम ने राष्ट्रपिता गांधी जी का प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ पराई जाणे रे।' यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान उपस्थित एडीएम और अन्य लोगों के साथ मिलकर गाया। इस अवसर पर मु...