घाटशिला, अक्टूबर 2 -- बहरागोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुकेश कुमार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कुछ विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों एवं स्वच्छता संबंधी विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को दैनिक...