धनबाद, अक्टूबर 3 -- धनबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंडल कारा धनबाद में शुक्रवार को गांधी जयंती पर जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जेल अदालत में मुकदमों पर सुनवाई हुई, परंतु कोई बंदी रिहा नहीं हो सका। वहीं मेडिकल कैंप में सदर अस्पताल के डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने 113 बंदियों की जांच की। उन्हें जरूरी दवा उपलब्ध कराई गई। मौके पर जेलर दिनेश कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जेल अदालत में वंदियों को सकारात्मक सोच पैदा करने की अपील यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर लगी जेल अदालत में 11 बंदी रिहा यह भी पढ़ें- Simdega News: मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्ता...