गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंचे साइकिलिस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून। गांधी जयंती पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक श्रद्धांजलि साइकिल राइड निकाली। घंटाघर से सुबह पांच बजे शुरू हुई राइड में साइकिलिस्टों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद किया। रैली घंटाघर से बल्लूपुर, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर चौक, नंदा की चौकी और पोंधा होते हुए महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खाराखेत पहुंची। सुबह करीब 5:45 बजे नंदा की चौकी पर वन विभाग के अधिकारी, रेंजर और वनकर्मी रैली में शामिल हुए। उन्होंने खाराखेत तक साइकिलिस्टों की सुरक्षा और मार्गदर्शन में सहयोग किया।क्लब यह भी पढ़ें- Dehradun News: आप कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति एवं एकता मार्च के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.