कोडरमा, अक्टूबर 2 -- झुमरी तिलैया। गांधी जयंती के अवसर पर झुमरी तिलैया के झंडा चौक स्थित झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग दुकान में खादी वस्त्रों पर विशेष छूट की शुरुआत की गई। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खादी वस्त्रों पर 20 से 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट देने की घोषणा की गई। यह छूट आगामी दो से तीन माह तक जारी रहेगी।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मौके पर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजीद हुसैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प यह भी पढ़ें- धुरैता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- Ranchi News: गांधी जयंती पर स्वदेश...