गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- गोपालगंज। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोपालगंज खादी ग्रामोद्योग संघ, प्रधान कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के सभी कर्मियों ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांधीजी के विचारों, स्वदेशी और खादी के महत्व को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और स्वदेशी की भावना का प्रतीक है। खादी ग्रामोद्योग के मंत्री अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के सभी केंद्रों पर खादी के सभी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की शुरुआत भी की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: खादी ग्रामोद्योग संघ में स्वदेशी अपनाने पर दिया बल इससे ग्राहकों को खादी के कपड़े खरीदने पर विशेष...