पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांधी जयन्ती पर सेन्ट्रल जेल में वर्षों से बंद सात बंदियों को कारामुक्त किया गया। जबकि एक बंदी का अर्थदंड जमा नहीं होने से उनकी मुक्ति फिलहाल टाल दी गई है। जिन बुजुर्ग बंदियों को विशेष परिहार का लाभ दिया गया है, वे पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा समेत राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इन्हें विभिन्न न्यायालयों से आजीवन कारावास की सजा मिली थी। साथ ही इन्होंने 14 साल से अधिक समय जेल में बीता लिया था। काराधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गृह विभाग के निर्णय के आलोक में सेन्ट्रल जेल में बंद सजावार आठ बुजुर्ग बंदियों को एक बारगी उपाय के तहत विशेष परिहार का लाभ देकर कारामुक्त किया जाना था। यह भी पढ़ें- Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण ये सभी बु...