गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर की ओर से भारतीय शिशु मंदिर नरघाट में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए ड्रॉइंग, कलरिंग, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग एवं जीके क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विषय महात्मा गांधी का जीवन, सत्य एवं अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, वंदे मातरम् एवं गांधी जी के विचारों पर आधारित रहे। क्लब की अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष, सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से परिचित कराना था। बच्चों ने गांधी जी के तीन बंदरों "बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो" के संदेश पर भी स्लोगन प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.