पीलीभीत, सितम्बर 25 -- पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से संबंधित प्रश्नों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्विज में सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, नमक सत्याग्रह तथा दांडी मार्च जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कक्षा दस के आयुष ने प्रथम, कक्षा 11 की निशा द्वितीय, कक्षा दस के शिवम ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षिका संतोषकुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर स्कूलों में सप्ताह भर चलेगा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा...