हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- हल्द्वानी। गांधी जयंती की छुट्टी के साथ शनिवार और रविवार के लगातार अवकाश ने कुमाऊं में पर्यटकों की आमद बढ़ा दी। शुक्रवार को हल्द्वानी-काठगोदाम से नैनीताल और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही, लेकिन पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के साथ सड़कों पर लगा जाम परिवहन व्यवस्था पर भारी पड़ गया। सामान्य दिनों में हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं, वहीं शुक्रवार को जाम के कारण रोडवेज बसों को नैनीताल पहुंचने में पांच घंटे तक लग गए। इसका सीधा असर बसों के फेरों पर पड़ा और कोई भी बस अतिरिक्त फेरा नहीं लगा सकी। काठगोदाम डिपो से दोपहर 12 बजे तक नैनीताल समेत पर्वतीय मार्गों के लिए 16 बसें रवाना हो चुकी थीं। हल्द्वानी डिपो से भी दोपहर तीन बजे तक नैनीताल के लिए नौ बसें भेजी गईं। शाम को य...