गांधी जयंतीः रेलवे परिसरों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, निकली प्रभात फेरियां
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम हुए। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेटों के साथ प्रभात फेरी निकालकर यात्रियों और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।मंडल के नजीबाबाद, योगनगरी ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, लक्सर, गजरौला, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, चंदौसी और हापुड़ स्टेशनों पर भी अलग-अलग कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.