बगहा, अक्टूबर 1 -- बेतिया, निसं। गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों की खरीद को लेकर इस बार जिला का खादी ग्रामोद्योग विशेष तैयारी में जुटा है। पश्चिम चम्पारण खादी ग्रामोद्योग संघ के जिला मंत्री हीरा लाल पटेल ने बताया कि खादी ने जिले में पहले स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है तथा हजारों परिवारों की आजीविका का साधन हुआ करती थी। लेकिन आज स्थिति ऐसी नहीं है। संस्था की स्थिति काफी दयनीय है और इसे बचाने तथा इसकी पुरानी प्रतिष्ठा पुन: स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उचित मदद नहीं मिली तो हजारों कामगारों और बुनकरों का जीवन संकट में पड़ना तय है। मंत्री ने बताया कि नगर के लालबाजार स्थित खादी भंडार जो भारत सरकार के अंतर्गत पश्चिम चम्पारण खादी ग्रामोद्योग संघ द्वारा संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.