गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के गांधी चौक के समीप स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर रूम के बगल में बनी गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में हजारों रुपए मूल्य का सामान जलकर राख होने की बात बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में भड़की आग ने पारा को हिलाया, माया ज्वेलर्स के पास मची अफरातफरी घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन उस समय दोनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहले से ही अन्य जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.