देवरिया, मई 9 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पुलिस ने जाम को देखते हुए शनिवार को गांधी चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए सीएचसी तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सुबह करीब सात बजे एसएसआई राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों, ठेलों तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, सौ से अधिक ठेले हटे, पांच वाहन सीज पुलिसकर्मियों ने सड़क के दोनों किनारों पर फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को दोबारा सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी। साथ ही वाहन चालकों को भी सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...