मुंगेर, मई 25 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। पूरबसराय थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को उपस्थापित (डिटेन) किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व के एक विवाद और आपसी छेड़खानी के आरोप से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह पूरा विवाद बच्चों के बीच का आपसी मामला और घरेलू विवाद से जुड़ा था, जिसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने जेजेबी (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के नियमों के तहत पूरी संवेदनशीलता बरती। विधि विरुद्ध बालक को उसके परिजनों की मौजूदगी में ही उपस्थापित कराया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे वापस परिजनों के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...