गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में गांधी चौक से तिरंगा चौक तक के कई मोहल्ले में सुबह उठते ही पानी की तलाश में लोग जुट जाते हैं। यह यहां के लोगों की रोज की रुटीन है। लगभग 10 सालों से यहां यही स्थिति कायम है। कुछेक सक्षम लोग बोरिंग और दूसरे स्रोतों से पानी जुटा लेते हैं बाकी के लोगों के लिए पानी के लिए सुबह से भाग दौड़ शुरू हो जाती है। तिरंगा चौक, गांधी चौक के अलावा महावीर गली, धोबी गली, दर्जी मोहल्ला और पुरातन शिवालय वाले इलाकों में जलापूर्ति नहीं होती है। कभी कभी किसी रोज अगर 10-15 मिनट पानी चल गया तो वो भी साफ नहीं होता है। इससे लोग बहुत परेशान हैं। गर्मी में तो सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। चूंकि आसानी से दूसरों इलाकों में भी उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। कई परिवार तो सुबह होते ही नल के पास जार बाल्टी लेकर बैठ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.