सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी । शहर के प्रमुख गांधी चौक पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 63 हजार रुपये का चालान काटा गया। ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी माह में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, ओवरलोडिंग, वैध कागजात की कमी तथा चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.