गांधी चौक के पास सड़क निर्माण के लिए हटाया गया अतिक्रमण
मधुबनी, मई 25 -- शैलेंद्र कुमार मघुबनी, निज संवाददाता । मच्छहट्टा चौक से महाराजगंज होते हुए सूड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय तक बन रही सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को बाधारहित बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भी नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क और नाला निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे तत्काल खाली किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को नगर प्रबंधक विनय प्रकाश के नेतृत्व में निगम की टीम ने गांधी चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई अस्थायी अतिक्रमण हटाए। अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.