गांधी कॉलेज परिसर में 12 अगस्त को होगा मेगा रोजगार मेला का आयोजन
गोपालगंज, जुलाई 29 -- गोपालगंज। शहर के जादोपुर रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज परिसर में आगामी 12 अगस्त को बड़े पैमाने पर रोजगार सह नियोजन मेला का आयोजन होगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सौजन्य से रोजगार सह नियोजन मेला का आयोजन जिला नियोजनालय की ओर से की जाएगी। जिसमें बेरोजगार युवकों की नियुक्ति के लिए निजी क्षेत्र की 25 कंपनियां भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार इस नियोजन सह रोजगार मेले में इस कार 12 से 15 युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस नियोजन मेले में पहुंचने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, हेल्पर के साथ सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, आईटीआई के विभिन्न पदों सहित अन्य पदों पर नियुक्ति करेंगी। इन पदों पर साक्षात्कार देने के लिए 10वीं, 12 वीं के साथ आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उर्तीण होना अनिवार्य रखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.