मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में शनिवार को महात्मा गांधी विषयक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।प्रो. शशि कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार वर्तमान में दुनिया में शांति और सहयोग के लिए आवश्यक हैं। प्रो. रमेश कुमार ने गांधी के विचारों को मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इतिहास विभाग के प्रो. रिजवी ने गांधी को आधुनिक भारत के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुराधा पाठक ने गांधी के विचारों को व्यक्तित्व के विकास के लिए सर्वोपरि बताया। डॉ. श्रुति मिश्रा, रजनीकांत पांडे ने महात्मा गांधी के विचार को आत्मनिर्भर भारत के लिए उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में 'गांधी के जीवन और प्रासंगिकता' विषय पर व्याख्यान आयोजित स्वागत भाषण डॉ. नीरज मिश्रा ने दिया। मंच संचालन डॉ. पं...