मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गांधी गांवों को स्वायत्त और स्वाबलंबी बनाना चाहते थे। आज उलटा है। गांव आज शहर पर आश्रित हो चुके हैं। साथ ही गांधी की मौत के बाद उनके विचारों को आगे बढ़ाने वाली सर्वोदय समाज जैसी संस्थाएं अपना वजूद खोती जा रही हैं। अब कोई गांधी इनको मजबूती देने वाला नहीं बचा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को एलएस कॉलेज में गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से हुए कार्यक्रम में वयोवृद्ध सर्वोदयी चिंतक लक्षणदेव प्रसाद सिंह ने ये बातें कही। इसके पूर्व गांधी शांति प्रतिष्ठान ने कॉलेज के गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अहिंसक तरीके से अपनी बात कहने पर जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.