मधुबनी, अक्टूबर 6 -- बासोपट्टी । सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में 'महात्मा गांधी : विचार, दर्शन और वर्तमान भारत में उनकी प्रासंगिकता' विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गजाला उर्फी एवं बर्सर आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र भारती ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी के जीवन, दर्शन, सत्य, अहिंसा, नैतिकता तथा उनके विचारों की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रतिभागी कार्यक्रम में डॉ. सुरैया साहिन, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. मोहर्रम अंसारी, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. पल्लवी झा, डॉ. कंचन कुमारी, शिवानी सुमन एवं नास...