कुशीनगर, मई 2 -- कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के कुचियां मठिया गांव निवासी जितेन्द्र प्रजापति को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह उपाधि दी।जितेन्द्र प्रजापति ने राजनीति विज्ञान विषय में 'महात्मा गांधी के धर्म संबंधी विचारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन' विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। अपने शोध में उन्होंने गांधीजी के धार्मिक दृष्टिकोण, सत्य और अहिंसा के सिद्धांत, सर्वधर्म समभाव की अवधारणा तथा समाज में धार्मिक सहिष्णुता और नैतिकता की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया है। जितेंद्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी, महावीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय, डॉ. प्रभाकर प...