बगहा, अगस्त 27 -- नरकटियागंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मस्थली रही भितिहरवा आश्रम परिसर में स्थित माता कस्तूरबा गांधी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर हरिजन सेवक संघ दिल्ली (महात्मा गांधी द्वारा 1932 में स्थापित) के अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि आधुनिक भारत के इतिहास में भितिहरवा का पवित्र स्थान है। 1917 में चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी वहां रुके थे और तिनकठिया प्रणाली के पीड़ित किसानों को जागरूक किया था। पत्र में कहा गया है कि समर्पित स्थानीय समाजसेवी अनिरुद्ध प्रसाद चौरसिया कई वर्षों से इस मामले को उठा रहे हैं। तीन दशकों से अनसुलझी इस समस्या पर गंभीर और सहानुभूतिपूर्ण विचार की आवश्यकता है। ऐसे में भितिहरवा में माता कस्तूरबा गांधी डिग्री क...