मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गंाव शेरनगर निवासी मुकेश ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर मकान बनाने के लिए रुपये एकत्र किए थे। महमूदिया मदरसा सरवट निवासी इमरान त्यागी ने शेरनगर में 106 गज का प्लाट उसने नौ लाख में तय किया।उसने व उसके भाई बिजेंद्र ने उसे दो लाख पच्चीस हजार रुपये दिए। उसने गवाहों की मौजूदगी में पक्की रसीद दी। आरोप है कि प्लाट का बैनामा कराने को आरोपी ने उन्हें तहसील बुलाया लेकिन खुद नही आया। उसने उसे व उसकी पत्नी को प्लाट में नपाई के लिए बहाने से बुला कर गाली गलौज की। उसने रुपये के लिए नोटिस भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.