गांधी और शास्त्री जयंती पर बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सुपौल, अक्टूबर 3 -- वीरपुर, एक संवाददाता। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित न्यू कैंब्रिज रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक एमके झा, प्राचार्य अजय कुमार एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद बच्चों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ मालाकार ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की सीख दी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.